लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र लंबे समय से मानदेय वृद्धि और स्थानांतरण की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसी बीच एक अहम अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के महामंत्री सुशील यादव ने जानकारी दी है कि शिक्षामित्रों के स्थानांतरण के लिए नए शासनादेश की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी खुशख़बरी! Election Commission ने लिया बड़ा फैसला!
नए प्रस्तावित शासनादेश में ऑफ़लाइन स्थानांतरण प्रणाली लागू किए जाने की संभावना है। इसके तहत:
- शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापसी का अवसर मिल सकता है।
- महिला शिक्षामित्रों को ससुराल के निकट विद्यालय में स्थानांतरण का विशेष लाभ मिलने की तैयारी है।
संघ का कहना है कि शिक्षामित्रों की लंबे समय से लंबित मांगों और व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम बेहद राहत देने वाला साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: TET Protest: TET अनिवार्यता के खिलाफ हुए महाप्रदर्शन का क्या रहा असर? योगेश त्यागी ने दी जानकारी!
अगर सरकार जल्द ही नया शासनादेश जारी करती है, तो इससे हजारों शिक्षामित्रों को अपने परिवार और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
