Vastu Tips: तुलसी के पास ना रखें ये 5 चीजें, घर में हमेशा रहेगी दरिद्रता, तुरंत ही हटा दें

Vastu Tips और जानकारी: वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए या फिर धार्मिक दृष्टि से तुलसी के पौधे को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, आज हम धार्मिक दृष्टि से तुलसी के पौधे का महत्व बताएंगे, हिंदू धर्म में कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वो घर हमेशा खुशहाल रहता है, परिवार में कभी भी धनधान्य की कमी नहीं होती है, घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है, ऐसे में लोग घर में तुलसी का पौधा लगाते है पर तुलसी का पौधा घर में लगाने के बाद लोग जाने-अनजान में पौधे के पास ऐसी चीज रख देते हैं, जिससे जीवन में ग़लत प्रभाव पड़ने लगता है, तुलसी के ग़लत प्रभावों से बचने के लिए हमें कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, तो आज हम उन चीजों के बारे में बताएंगे जिसे तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए।


धार्मिक दृष्टि से तुलसी का महत्व

तुलसी का पौधा पवित्र पौधा होता है, हिन्दू धर्म में तुलसी वर्षों से रीति रिवाजों और परंपराओं का एक प्रिय हिस्सा रहा है, इसे भक्ति दिव्य संबंध का प्रतीक भी माना जाता है, इस पौधे को तुलसी जी या फिर तुलसी मां भी कहा जाता है, प्राचीन काल से ही तुलसी का पौधा सभी के घरों में पाया जाता है, जिसकी प्रतिदिन पूजा की जाती है साथ ही इसपर सुबह जल भी चढ़ाया जाता है।

तुलसी के पौधे के समीप न रखें ये 5 चीजें

1. तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग

अक्सर लोग घरों के बाहर तुलसी का पौधा लगाते हैं और उसमें शिवलिंग की स्थापना कर देते हैं, मगर यह उचित नहीं माना जाता है, इसलिए भगवान शिव की पूजा में भी तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और ना ही तुलसी के पौधे के पास भगवान शंकर की मूर्ति और ना ही शिवलिंग रखना चाहिए।

2. झाड़ू या कूड़ेदान

तुलसी के पौधे को धार्मिक दृष्टि बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है, वहीं वास्तु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पास झाड़ू, कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह पौधे के आसपास की पवित्रता को बाधित कर सकता है, इसलिए तुलसी के पौधे के पास झाड़ू और कूड़ेदान रखना अशुभ माना जाता है साथ ही इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी बढ़ता है, तुलसी के पौधे के आसपास नियमित साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।‌

3. भगवान श्री गणेश की मूर्ति

अधिकांश घरों में तुलसी के पौधे के पास भगवान की मूर्ति भी रख दि जाती है, परन्तु वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास भगवान श्री गणेश की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए और ना ही तुलसी के पत्तों का प्रयोग भगवान गणेश की पूजा में करना चाहिए। गणेश भगवान की पुजा में तुलसी पत्तों का उपयोग अशुभ माना जाता है।

4. कांटेदार पौधे

ज्यादातर जगहों पर तुलसी का पौधा एक विशेष स्थान पर लगाया जाता है, वहीं उस स्थान पर कुछ जगह बचने पर या जानवरों से बचाने के लिए कांटेदार पौधे लगा दिए जाते हैं, जोकि अशुभ माना जाता है, तुलसी के पौधे के पास कांटेदार पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

5. चप्पल जूते

तुलसी के पौधे का पूजन किया जाता है, कई जगहों पर लोग अज्ञानतावश तुलसी के पौधे के पास चप्पल – जूता निकाल देते हैं या फिर रख देते हैं जोकि अपमानजनक है, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से घर आर्थिक परेशानियां आती है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। NS NOW इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)