UPTET और SUPER TET 2026: नया शिक्षा सेवा चयन आयोग (एलनगंज, प्रयागराज) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) और सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा (SUPER TET) का नया सिलेबस आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। सिलेबस प्राइमरी और जूनियर दोनों परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। तह कदम उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं।
UPTET और SUPER TET 2026 सिलेबस में शामिल विषय:
प्राथमिक स्तर TET परीक्षा (कक्षा 1 से 5 तक के लिए)
संरचना एवं विषय सूची (सभी अनिवार्य)
| क्र. सं. | विषय वस्तु | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| 1. | बाल विकास एवं शिक्षण विधि (अनिवार्य) | 30 MCQs | 30 |
| 2. | भाषा प्रथम (हिन्दी) (अनिवार्य) | 30 MCQs | 30 |
| 3. | भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) (अनिवार्य) | 30 MCQs | 30 |
| 4. | गणित (अनिवार्य) | 30 MCQs | 30 |
| 5. | पर्यावरणीय अध्ययन (अनिवार्य) | 30 MCQs | 30 |
| कुल | 150 MCQs | 150 अंक | |
उच्च प्राथमिक स्तर TET परीक्षा (कक्षा 6 से 8 तक के लिए)
| क्र.सं | विषय वस्तु | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| 1. | बाल विकास और शिक्षण विधि (अनिवार्य) | 30 MCQs | 30 |
| 2. | भाषा प्रथम हिन्दी (अनिवार्य) | 30 MCQs | 30 |
| 3. | भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) (अनिवार्य) | 30 MCQs | 30 |
| 4. |
(क) गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए गणित / विज्ञान (ख) सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन (ग) अन्य किसी शिक्षक के लिए (क) अथवा (ख) कोई भी |
60 MCQs | 60 |
| कुल | 150 MCQs | 150 अंक | |
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा SUPER TET के लिए
अभ्यर्थी अब सीधे Download लिंक के माध्यम से UPTET और SUPER TET 2026 का नया सिलेबस PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह PDF विस्तृत विषय-सूची और परीक्षा पैटर्न दोनों प्रदान करता है, जिससे तैयारी और रणनीति बनाने में आसानी होगी।