यूजीसी के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री योगी के दौरे के दौरान सौंपा गया ज्ञापन

IMG-20260128-WA0003सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिद्धार्थनगर पहुंचकर कपिलवस्तु महोत्सव का शुभारंभ किया। इसी दौरान यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन देने के लिए पहुंचे युवाओं को मुख्यमंत्री से मिलने से पहले ही पुलिस ने रोक लिया।

मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात न हो पाने पर युवाओं ने संवैधानिक तरीके से अपना ज्ञापन पुलिसकर्मियों के माध्यम से सौंपा। युवाओं का कहना था कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके समाज ने देश की आज़ादी के लिए संघर्ष किया, मुगलों के खिलाफ लड़ाइयां लड़ीं और आज आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट तथा यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है।

युवाओं ने कानून को वापस लेने की मांग करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी (CO), कई थानाध्यक्षों (SHO) और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए ज्ञापन प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में राम कृष्ण पांडेय, रामस्वरूप पांडेय, बसदेव पांडेय, पंडित आशीष पांडेय, अभिषेक मिश्रा, अमर नाथ पांडेय, शिवा पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post