जहां से जिंदगी शुरू हुई, वहीं थम गया सफर: 20 साल सेवा के बाद शिक्षामित्र सेवानिवृत्त

IMG-20260129-WA0010बस्ती: जहां से जीवन की शुरुआत हुई थी, करीब 25 साल बाद वहीं आकर एक अध्याय समाप्त हो गया। बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक स्थित शिवपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात रहे शिक्षामित्र हरिश्चंद्र तिवारी 20 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने मिलकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद साथियों ने उनके योगदान, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को याद किया।

हालांकि यह विदाई कई सवाल भी छोड़ गई। लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद शिक्षामित्र हरिश्चंद्र तिवारी खाली हाथ घर लौटे। सरकार की नीतियों का दंश झेल रहे शिक्षामित्रों का न तो मानदेय बढ़ा और न ही अब तक कोई स्थायी समाधान निकल सका।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 20 वर्षों तक शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने वाले शिक्षामित्र आज भी सम्मानजनक भविष्य की उम्मीद में हैं। शिक्षामित्रों ने सरकार से एक बार फिर मांग की कि उनके मानदेय और स्थायित्व को लेकर ठोस निर्णय लिया जाए, ताकि वर्षों की सेवा का उचित मूल्य मिल सके।

विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां कई शिक्षामित्रों और शिक्षकों की आंखें नम दिखीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post