Kashganj: जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में एटा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बकावली गांव के पास साक्षी धाम के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सहायक अध्यापिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सफर कर रही शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, एटा जिले के शांतिनगर निवासी खुशबू उपाध्याय पुत्री जितेंद्र उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय कलानी में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वह कंपोजिट विद्यालय भीकमपुर की शिक्षामित्र सुमित्रा के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद ऑटो से एटा लौट रही थीं।
इसी दौरान बकावली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शिक्षिका खुशबू उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षामित्र सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ये भी पढ़ें: आसमान में रात के समय कौन उड़ा रहा ड्रोन? पुलिस ने किया क्लियर, ग्रामीणों के फूले हाथ-पांव
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए एटा जिला अस्पताल भेजा। वहीं क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
TET/CTET की तैयारी के लिए - क्लिक करें