मुंडेरवा (बस्ती)।: मुंडेरवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अहरा की अनुदेशक अनीता शुक्ला पत्नी आशुतोष पांडेय निवासी जगदीशपुर मुंडेरवा का चयन मुख्य सेविका (बाल विकास एवं पुष्टाहार) पद पर हुआ है। 27 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक अजय सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अनीता शुक्ला को बधाई दी। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने कहा कि श्रीमती अनीता शुक्ला ने शिक्षा क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य किया है और सदैव बच्चों के हित में समर्पण भाव से काम किया है। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें: अनुदेशक की बेटी ने रचा कीर्तिमान, बनी नवोदय की टॉपर
तहसील अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने इसे बनकटी ब्लाक के लिए गौरव की बात बताया। अनीता शुक्ला के चयन पर ब्लाक अध्यक्ष सुरेश गौड़, तहसील अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, प्रधानाध्यापक श्रीमती शांति यादव, अशोक मौर्य, आलोक नाथ वर्मा, शिव शंकर यादव, हृदय विकास पांडेय, अनिल पाठक, धर्मराज, अशोक पांडेय, चंद्र प्रताप पाल, मोहम्मद असलम, मक्खन लाल, योगेंद्र सिंह सहित तमाम शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं।