बुलंदशहर: प्राथमिक विद्यालय मुंडा खेड़ा प्रथम, ब्लॉक खुर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला सहायक अध्यापक विद्यालय में खड़ी है जो अपने बच्चे से मिलने आए एक परिजन से बहस करती नज़र आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान महिला अध्यापक एक महिला को धक्का देती हैं और कुछ देर बाद स्कूल के अंदर से एक छड़ी लेकर आती हैं। यह घटना स्कूल परिसर में अन्य बच्चों और स्टाफ की मौजूदगी में हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीडियो देखें:
देखिए यूपी के सरकारी स्कूल का हाल, जहां पढ़ाई की जगह शिक्षिका अभिभावक भिड़ी हुई हैं।
— NS NOW (@NSNOWLive) July 19, 2025
वीडियो प्राथमिक विद्यालय मुंडा खेड़ा प्रथम, ब्लॉक खुर्जा, जिला बुलंदशहर का बताया जा रहा। pic.twitter.com/qVhXIY8ceL