स्कूल में हेडमास्टर और रसोइया आपत्तिजनक हालत में मिले, ग्रामीणों ने किया हंगामा; दोनों हिरासत में



Saharsa: जिले के सलखुआ प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय गोरदह में शनिवार देर रात एक विवादित घटना सामने आई। ग्रामीणों का दावा है कि विद्यालय के हेडमास्टर सुभाष शर्मा और एक महिला रसोइया को स्कूल के एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने घेरा स्कूल, पुलिस को बुलाना पड़ा

रात करीब 10 बजे ग्रामीणों को स्कूल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और कमरे को घेर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ हेडमास्टर और रसोइया को सौंपने की मांग पर अड़ गई। पुलिस को हालात संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और दोनों को सुरक्षित हिरासत में लेना पड़ा।

ये भी पढ़ें: प्राइमरी स्‍कूल में हो रहा था बार बालाओं का अश्‍लील डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


हेडमास्टर पर अनैतिक गतिविधियों के आरोप

घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कुछ लोग इसे विद्यालय में अनैतिक गतिविधियों से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रेम-प्रसंग का मामला मान रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि रविवार की छुट्टी से पहले हेडमास्टर स्कूल में देर रात क्या कर रहे थे?

पुलिस ने जांच शुरू की

सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वायरल वीडियो किसने बनाया और इसे जानबूझकर तो नहीं फैलाया गया।

ये भी पढ़ें: बाथरूम में आठवीं क्लास की छात्रा के साथ पकड़ा गया शिक्षक, कर रहा था गंदी हरकत. हो गई धुनाई

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय जैसे शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुटी है, जिसके बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post