सुप्रीम कोर्ट से अनुदेशकों के लिए बड़ी खबर, 2017 से एरियर बहाल


दिल्ली: अनुदेशकों के लिए सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। परिषदीय अनुदेशक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत नियमित अनुदेशकों का वर्ष 2017 से एरियर बहाल कर दिया गया है। इस फैसले से लंबे समय से संघर्ष कर रहे हजारों अनुदेशकों में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि अनुदेशकों के मानदेय ₹17,000 से जुड़े मामले को लेकर आज 4 फरवरी 2026, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था, जिसे लेकर अनुदेशक लगातार न्याय की मांग कर रहे थे।

CTET Admit Card 2026: सीटेट एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से तुरंत करें डाउनलोड

सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट का विस्तृत आदेश शाम तक कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होने की संभावना है.

पूरी जानकारी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की मुहर: यूपी के 25 हजार अंशकालिक शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित, मिलेगा 17 हजार मानदेय

वर्ष 2017 से चल रही इस न्यायिक लड़ाई में एरियर की बहाली को अनुदेशकों की बड़ी जीत माना जा रहा है। यह फैसला न केवल आर्थिक रूप से राहत देने वाला है, बल्कि अनुदेशकों के सम्मान और अधिकारों की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post