सुप्रीम कोर्ट में अनुदेशकों के मानदेय को लेकर आज अहम सुनवाई


दिल्ली: अनुदेशकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में बहुप्रतीक्षित मानदेय ₹17,000 से जुड़े आदेश की डिलीवरी को लेकर आज 4 फरवरी 2026, बुधवार को अहम सुनवाई प्रस्तावित है। यह सुनवाई कोर्ट नंबर 9 में लंच से पहले होने की संभावना है।

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, न्यायपालिका का आदेश कल शाम तक सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस फैसले पर प्रदेशभर के अनुदेशकों की निगाहें टिकी हुई हैं, जो लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अनुदेशक वर्ष 2017 से सिंगल बेंच से लगातार न्यायिक लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। अनुदेशकों की ओर से यह प्रार्थना की जा रही है कि जिस तरह सिंगल बेंच में उनके पक्ष में मजबूती से फैसला आया था, उसी तरह सुप्रीम कोर्ट से भी न्याय उनके हक में मिले।

यह सुनवाई न केवल अनुदेशकों के भविष्य को प्रभावित करेगी, बल्कि उनके मानदेय और सम्मानजनक आजीविका से जुड़े लंबे संघर्ष का भी अहम मोड़ साबित हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post