क्या शिक्षामित्रों के कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री की सहमति हो गई है? जानिए शिवकुमार शुक्ला ने क्या कहा


लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने शिक्षामित्रों के बीच पिछले एक सप्ताह से चल रही चर्चाओं और अफवाहों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि कुछ साथियों द्वारा यह बताया जा रहा है कि गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि माननीय मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के लिए सहमति दे दी है, लेकिन फिलहाल इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उनकी बात माननीय विधान परिषद सदस्य एवं संगठन के मार्गदर्शक श्रीचंद शर्मा से हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम होगा, लेकिन समय आने पर इसकी जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद कार्यक्रम निश्चित रूप से आयोजित किया जाएगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि संगठन लगातार प्रयासरत है और शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान में सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्थानांतरण नीति में शिक्षामित्रों को शामिल किया गया, कैशलेस व्यवस्था लागू हुई और अब मानदेय वृद्धि जैसे अहम मुद्दों पर निर्णय की उम्मीद है। संगठन को विश्वास है कि इन विषयों पर भी जल्द सकारात्मक फैसला होगा।

शिव कुमार शुक्ला ने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के शिक्षामित्रों के बीच आने और उनके आशीर्वचन मिलने की भी संभावना है, लेकिन अभी किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री शिक्षामित्रों के बीच आए थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि सरकार शिक्षामित्रों के हित में अच्छा करेगी।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की मुहर: यूपी के 25 हजार अंशकालिक शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित, मिलेगा 17 हजार मानदेय

अनुदेशकों को सुप्रीम कोर्ट से मिले आदेश पर उन्होंने बधाई दी और कहा कि इस प्रक्रिया में शिक्षामित्रों के साथ-साथ अनुदेशक संघ के साथी भी सक्रिय रूप से लगे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आदेश का लाभ अनुदेशकों को मिलेगा और शिक्षामित्रों को भी शीघ्र आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी।

CTET Admit Card 2026: सीटेट एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से तुरंत करें डाउनलोड

उन्होंने सभी साथियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जहां इतने दिनों से संतुलन रखा गया है, वहीं कुछ दिन और संयम आवश्यक है। कार्यक्रम की औपचारिक पुष्टि होते ही सभी को सूचित किया जाएगा। फिलहाल किसी भी कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन समय निकट है और इसकी जिम्मेदारी संगठन के संरक्षक माननीय श्रीचंद शर्मा के पास है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अंत में सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि खुशखबरी बहुत जल्द मिलेगी और सभी से लेखनी पर संयम रखने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post