शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर, बजट में बढ़ सकता है मानदेय बीजेपी विधायक के बयान से बढ़ी उम्मीदें


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के बीच एक बार फिर नई उम्मीद जगी है। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीजेपी विधायक आनंद शुक्ला ने शिक्षामित्रों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश का बजट पेश होगा, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षामित्रों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मानदेय वृद्धि को लेकर हुई बातचीत में विधायक आनंद शुक्ला ने साफ तौर पर कहा कि सरकार शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और आने वाले बजट में इस दिशा में अहम फैसला लिया जा सकता है। उनके इस बयान के बाद शिक्षामित्रों के बीच उम्मीदें और तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि योगी सरकार लगातार शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठा रही है। हाल ही में शिक्षामित्रों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने के बाद से संगठनों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। शिक्षामित्र लगातार जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांग, मानदेय वृद्धि, को सामने रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CTET 2026: सीटेट परीक्षा को लेकर ये पब्लिक नोटिस जरूर पढ़ें

इसी क्रम में हाल ही में एमएलसी श्रीचंद शर्मा समेत कई विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जहां यह संकेत मिले थे कि अगली बड़ी राहत मानदेय बढ़ोतरी को लेकर हो सकती है। संगठन पदाधिकारियों का भी कहना है कि वे जब भी ज्ञापन सौंपते हैं, तो सबसे पहले आर्थिक तंगी को दूर करने की मांग रखते हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी से MLC श्रीचंद शर्मा ने की मुलाक़ात, मानदेय पर की बात?

2017 में शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद से ही वे लगातार अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। बीते कई वर्षों से संघर्ष कर रहे शिक्षामित्रों को अब सरकार और जनप्रतिनिधियों के बयानों से यह उम्मीद बंधी है कि जल्द ही उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

अब सभी की नजरें उत्तर प्रदेश के आगामी बजट पर टिकी हैं। देखना होगा कि बजट में शिक्षामित्रों को लेकर क्या बड़ा ऐलान होता है और क्या उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो पाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post