भारत मौसम विभाग द्वारा जारी तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा और बढ़ती ठंड के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर की स्वीकृति के बाद जनपद में 28 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित समस्त सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक अवकाश रहेगा।
ये भी पढ़ें: यूपी शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत, शिक्षा महानिदेशक ने जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश
हालांकि जिन विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, वहां संबंधित संस्था के अध्यापकों की उपस्थिति में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: CM योगी की अध्यक्षता में 29 जनवरी को कैबिनेट बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगी सकती है मोहर!
जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
सर्वे - LIVE VOTING: क्या अनुभवी शिक्षकों को TET से छूट मिलनी चाहिए? सर्वे में शामिल होकर अपनी राय जरुर दें।
