आज कितने बजे खुलेंगे बिहार के स्कूल, और कितने बजे होगी छुट्टी? जानें नई समय-सारणी

पटना: ग्रीष्मावकाश के बाद आज सोमवार से बिहार के सभी 81 हजार सरकारी विद्यालय पूर्वाह्न 9.30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित होंगे। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अब सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

यह नया समय सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

नई समय-सारणी के अनुसार:

  • पूर्वाह्न 9.30 से 10 बजे तक प्रार्थना सभा और अन्य गतिविधियां होंगी।
  • 10 बजे से 10.40 तक पहली घंटी चलेगी।
  • 10.40 से 11.20 तक दूसरी घंटी चलेगी।
  • 11.20 से 12 बजे तक तीसरी घंटी चलेगी।
  • 12 बजे से 12.40 तक टिफिन अवकाश रहेगा। इसी समय प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा।
  • टिफिन के बाद शेष कक्षाएं अपराह्न 4 बजे तक चलेंगी।


छात्रों और शिक्षकों को आज से निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post