![]() |
CM Yogi Adityanath |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के मौके पर युवाओं को नशे से बचाने और खेलों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। उन्होंने विशेष रूप से खेलों और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया जाएगा, जहां युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके और उन्हें खेलों की ओर प्रेरित किया जा सके।
अब UP में होगी शराबबंदी!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में बिहार की तरह शराबबंदी लागू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को नशे की आदत से छुटकारा दिलाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों को याद करते हुए कहा कि हर चुनौती का सामना साहस के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा, "चुनौतियां जितनी बड़ी होती हैं, सफलता उतनी ही शानदार होती है।"
मुख्यमंत्री ने विवेकानंद को ज्ञान और विज्ञान का प्रचारक बताया और युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया।