यूपी पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ? जानें क्या है पासिंग मार्क। UP Police Constable Cut-off & Passing Mark

एक परीक्षा केंद्र पर पेपर देते अभ्यर्थी


UP Police Constable Exam Cut Off 2024: General, ST, SC, OBC And read UP Police Constable Passing Marks, Cutoff 

UP Police Constable Exam Cut Off 2024 (पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कट ऑफ 2024): उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हो गई है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी कट-ऑफ अंकों को जानने में बहुत उत्सुक हैं, इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 60244 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। वहीं कहा जा रहा है कि इस प्रतिस्पर्धा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए है। 

कट आफ क्या है (What is the cut-off)?

Cut-off प्रत्येक परीक्षा में अलग अलग निर्धारित की जाती है। कट-ऑफ एक न्यूनतम योग्यता अंक है। भर्ती परीक्षा में आगे बढ़ने के लिए आपको कट-ऑफ अंक सुरक्षित करने की आवश्यकता होती है। कट-ऑफ अंक न्यूनतम योग्यता अंक हैं जिन्हें आपको किसी भी भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित करने की आवश्यकता होती है। उपलब्ध नौकरी की स्थिति, परीक्षार्थियों की संख्या और परीक्षा के कठिनाई स्तर पर विचार करके उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती बोर्ड इसके कट-ऑफ पर विचार करेगी।

UP Police Constable Cut-off (यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 (अपेक्षित)

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का Official कट-ऑफ परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों में कट-ऑफ को जानने के लिए बड़ी उत्सुकता है, इस बीच आप नीचे दी गई तालिका से आप अपेक्षित पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का कट ऑफ देख सकते है। इस तालिका में अंकों का अनुमान परीक्षा विश्लेषण और उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पीछले वर्ष की कट-ऑफ की रूझान के आधार पर लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की कट ऑफ आप नीचे अपेक्षित तालिका के माध्यम से देख सकते है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 अपेक्षित कट-ऑफ

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 अपेक्षित कट-ऑफ

वर्ग कट-ऑफ (मार्क्स)
सामान्य 188-193
अन्य पिछड़ा वर्ग 173-178
अनुसूचित जाति 144-149
अनुसूचित जनजाति 113-118

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की ख़ास बातें

न्यूजीलैंड और सिंगापुर जैसे दुनिया भर के 110 देशों की कुल जनसंख्या के बराबर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की जनसंख्या के बराबर है। पुलिस कांस्टेबल में कुल 60244 पदों पर भर्ती होगी, बताया जा रहा है कि कुल 48,17,441 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुल 15,48,969 महिलाओं ने फ़ार्म भरा था। जिनके परीक्षा को 2385 परीक्षा केंद्र पर संचालित कराया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा कट ऑफ 2024 (UP Police Constable Exam Cut-off 2024)

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कट-ऑफ अगले चरण का फैसला करेगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड की सभी प्रक्रिया को पास करना होगा, प्रकिया इस प्रकार है:- (1) लिखित परीक्षा (2) दस्तावेज़ सत्यापन (3) शारीरिक माप परीक्षण (4) शारीरिक दक्षता परीक्षण। कट ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा। कट ऑफ अंक को बोर्ड द्वारा किए गए कारकों के आधार पर हर साल अलग अलग तय किया जाता है। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पिछले वर्ष का कट-ऑफ 

आपको बता दें कि 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में 49568 सिपाहियों की भर्ती में सामान्य वर्ग (General Category) के लिए 184.34 कट-ऑफ निर्धारित किया गया था। वहीं OBC वर्ग के लिए 172.32 कट-ऑफ और SC वर्ग के लिए 145.39, ST वर्ग के लिए 114.19 कट-ऑफ निर्धारित किया गया था। कांस्टेबल भर्ती के लिए पिछले साल भी परीक्षा 300 अंकों की थी। पुलिस और पीएसी कांस्टेबल के लिए 2019 में 49568 पदों पर भर्ती आई थी जिसमें 19,38,643 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल पाए गए थे उन्हें रिक्त पदों की संख्या को ध्यान में रखते हुए 2.5 गुना अधिक करके यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को DV और फिजिकल टेस्ट के लिए चुना गया था।

यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2020 (UP Police Exam Cut Off 2020)

यूपीपीबीपीबी नें वर्ष 2020 में प्रत्येक क्षेणी के लिए अलग अलग कट ऑफ जारी किया था। सामान्य वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए सबसे ज्यादा कट ऑफ अंक था। सबसे कम कट ऑफ एसटी श्रेणी के लिए था।
कट-ऑफ अंक (300 में से)
  • GEN - 185.34
  • OBC - 172.32
  • SC - 145.39
  • ST - 114.19

UP Police Constable Exam 2024 के लिए पासिंग मार्क्स क्या हैं?

परीक्षा के अंकों के निर्धारण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पिछले वर्षों की जो परीक्षाएं हुई है उसके परिणाम का विश्लेषण किया गया। पासिंग मार्क की बात करें तो उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए पासिंग मार्क 300 में से 185.34 हैं। जो मार्क्स सामान्य वर्ग (General Category) के अभ्यर्थियों के लिए नहीं है। अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए पासिंग मार्क अलग अलग हैं, जोकि इस प्रकार है: 
  • GEN - 185.34
  • OBC - 172.32
  • SC - 145.39
  • ST - 114.19

आपको ध्यान रखना होगा कि कट-ऑफ भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा की कठिनाईयों के स्तर तथा अन्य कारकों के आधार पर निर्भर करता है।