माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, आर्थिक समस्याएँ तुरंत दूर हो जाएँगी!


माँ लक्ष्मी की पूजा करने से ना केवल धन की प्राप्ति होती है बल्कि मान-सम्मान और ढेर सारी प्रसिद्धि भी मिलती है, माना जाता है कि अगर धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं, तो भक्तों की झोली सुख-संपत्ति से भर जाती है। यदि धन की देवी लक्ष्मी के चरण घर में पड़ जाएं तो लक्ष्मी जी घर में कभी धन की कमी नहीं होने देंगी, ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति आर्थिक रूप से समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें रोज लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए, मां लक्ष्मी के आर्शीवाद से बड़े से बड़ा आर्थिक संकट दूर हो जाता है, लक्ष्मी पूजन से दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता आती है, आप आज लक्ष्मी कृपा पाने के लिए असरदार उपाय पढ़ने और जानने जा रहें हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ असरदार उपाय

शंख: क्या आपको पता है पौराणिक रूप से शंख की उत्पत्ति समुद्र से ही मानी जाती है, शंख मुख्यतः समुद्र में पाया जाता है। जहां शंख रहता है वहां लक्ष्मी स्वयं विराजमान रहती हैं, क्योंकि कुछ जगहों पर इन्हें देवी लक्ष्मी के भाई के रूप में भी पूजा जाता है साथ ही धार्मिक उत्सवों, शुभ कार्यों में भी शंख बजाया जाता है, क्योंकि शंख बजाना शुभ माना जाता है, सफेद शंख का प्रयोग करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, इसलिए पूजा स्थान पर सफेद शंख का प्रयोग किया जाता है, दक्षिणावर्ती शंख और मध्यमा शंख का प्रयोग अत्यंत लाभकारी होता है, ये दुर्लभ शंख होते हैं, वैसे शंख कई प्रकार के होते हैं पर इन शंखों को बजाना शुभ माना जाता है। शुभ कार्यों और धार्मिक उत्सवों में शंख बजाना शुभ माना जाता है।

भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा: धार्मिक उत्सवों तथा घर आदि स्थानों पर पूजा में भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखी जाती है, क्योंकि देवी लक्ष्मी भगवान श्री हरि के बिना कृपा नहीं बरसाती हैं। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की मूर्ति घर या दूकान आदि के पूजा स्थान पर रखनी चाहिए, इनकी प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए, भगवान के पूजन से आप और आपका परिवार हमेशा खुश, स्वास्थ्य रहेगा, आपस में प्रेम बरकार रहेगा।

घी का दीया: मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान चार मुख वाला घी युक्त दीपक जलाना चाहिए, यह दीपक मिट्टी का होना चाहिए, अगर आपके पास मिट्टी का दीपक नहीं है तो आप सफेद धातु के दीपक भी जला सकते हैं। संध्या काल में चार मुख वाला घी का दीपक जलाने से धन दौलत की बर्बादी नहीं होती है।

गुलाब: देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल और उसका सुगंध दोनों ही अत्यंत प्रिय हैं। अगर आप नियमित रूप से मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाते हैं, या गुलाब की पंखुड़ि से देवी लक्ष्मी का अभिषेक करते हैं तो आप और आपका व्यापार अच्छा रहेगा, आप क़र्ज़ से मुक्त रहेंगे। आप सुगंधित इत्र भी चढ़ा सकते हैं। मां लक्ष्मी को गुलाब के फूलों की माला प्रत्येक शुक्रवार को अर्पित करने से दरिद्रता का नाश होता है।

क्रिस्टल की मोती: माता लक्ष्मी को क्रिस्टल से बनी वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए, क्रिस्टल भव्यता का प्रतीक है, स्फटिक माला से ही माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। क्रिस्टल शुक्र ग्रह से संबंधित है, स्फटिक का हार-माला पहनने से देवी लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद बना रहता है।

चंचल हैं देवी लक्ष्मी: मां लक्ष्मी को चंचल कहा जाता है, देवी मां कभी भी कहीं भी जा सकतीं हैं, वो एक स्थान पर नहीं रहतीं। परेशानी कई हैं अगर पैसा आपके पास आते ही खर्च हो जाता है, आप पैसा नहीं बचा पा रहें हैं, तो आप एक उपाय के द्वारा अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, आप शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगा सकते हैं, जिससे आप जीवन की आर्थिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं, मां लक्ष्मी की कृपा से आपका और आपके परिवार का जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं, सामाजिक आस्थाओं और जानकारियों पर आधारित है. NS NOW इसकी पुष्टि नहीं करता है.)