कन्या सुमंगला योजना की धनराशि बढ़ी, जानें कितनी मिलेगी राशि | Kanya Sumangla Yojana



MukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बेटियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। यूपी मुख्यमंत्री ने बेटियों को मिलने वाली कन्या सुमंगला योजना के धनराशि को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि अलग-अलग चरणों में मिलने वाली धनराशि को सरकार द्वारा कितना बढ़ाया गया है, यह धनराशि पहले 15 हज़ार थी।

मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला धनराशि बढ़ाने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीतें दिनों गोरखपुर में कई योजनाओं का लोकार्पण किया है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली राशि में इजाफा का भी ऐलान किया है। योजना की राशि बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार यूपी की सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा बेटियों को बचाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई है।

कन्या सुमंगला योजना क्या है?

बेटी के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए कन्या सुमंगला योजना के तहत छह किस्तों में धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। यह धनराशि सरकार द्वारा पहले 15000 दी जाती थी जिसको अब आगामी वित्तीय वर्ष से 25000 कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: फ्री दोना पत्तल बनाने वाली मशीन दे रही योगी सरकार, ऐसे करें अप्लाई

कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलेगी इतनी राशि

कन्या भ्रूण हत्या पर रोकथाम लगाने और महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साल 2019 में कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के तहत निम्न क्रम के अनुसार धनराशि में बढ़ावा किया जाएगा:

  • कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म पर मिलने वाली 2000 रूपए की धनराशि को बढ़ाकर 5000 रूपए कर दिया जाएगा।
  • बेटी के एक साल के सभी टीकाकरण के पूरे हो जाने पर 1 हजार रूपए की जगह 2 हजार रूपए कर दिए जाएगा।
  • वहीं बेटी की पहली कक्षा से छठवीं कक्षा तक व नौवीं कक्षा तक 1000 रूपए की जगह 2000 रूपए दिए जाएंगे।
  • बेटी के 10वीं और 12वीं पास करने तथा ग्रेजुएशन (Graduation) में प्रवेश करने पर 5000 रूपए के स्थान पर अब 7000 रूपए तक की धनराशि प्रदान की जाएगी।