National Institute of Open Schooling (NIOS) द्वारा संचालित Bridge Course शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम है। यह कोर्स प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को बाल विकास, पाठ्यक्रम, शिक्षण विधियों और मूल्यांकन की गहन समझ प्रदान करता है।
इस कोर्स में मुख्य रूप से निम्न विषय शामिल हैं:
1. Child Development and Educational Psychology
यह विषय बाल्यावस्था की समझ, बच्चों के विकास, विविधताओं और भारतीय संदर्भ में बचपन की अवधारणा पर आधारित है। इससे शिक्षक बच्चों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।
2. Curriculum, Pedagogy and Assessment
इसमें यह बताया जाता है कि क्या पढ़ाया जाए (Curriculum), कैसे पढ़ाया जाए (Pedagogy) और सीखने का आकलन कैसे किया जाए (Assessment)। यह विषय शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में मदद करता है।
3. Pedagogy of Language-I (Hindi/Regional Language)
यह कोर्स प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण की नई पद्धतियों, दक्षताओं और सीखने के प्रतिफलों को समझने पर केंद्रित है।
4.Pedagogy of Language-II (English)
इसमें अंग्रेज़ी भाषा शिक्षण, बहुभाषिकता, तथा मातृभाषा से दूसरी भाषा में संक्रमण की प्रक्रिया को समझाया गया है।
5. Pedagogy of Mathematics
यह विषय गणित शिक्षण को रोचक, आनंददायक और गतिविधि-आधारित बनाने पर केंद्रित है.
6. Pedagogy of The World Around Us
यह विषय पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के समन्वित अध्ययन पर आधारित है।
यह Bridge Course शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ता है और कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाता है।
पूरा विस्तृत सिलेबस नीचे दिए गए PDF में उपलब्ध है।
Tags:
Bridge Course Update