बजट सत्र से पहले शिक्षामित्रों ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात, जानें क्या हुई बात

IMG-20260208-WA0008

लखनऊ: आज आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष श्री अमरेन्द्र दुबे जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। यह मुलाकात बजट सत्र से पूर्व प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को लेकर हुई, जिसमें शिक्षामित्रों के हितों को संरक्षित किए जाने के संबंध में पुनः अनुरोध किया गया।

प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि शिक्षामित्रों से जुड़े लंबित मुद्दों पर कैबिनेट बैठक में सकारात्मक निर्णय लिया जाए। संगठन की ओर से यह भी कहा गया कि फोटो देखकर जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालने वाले साथियों को थोड़ा धैर्य रखना होगा, क्योंकि वार्ता प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें: सीटेट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का नजारा, देखें ये तस्वीरें

इसी क्रम में आनंद शुक्ला विधायक ने जानकारी दी कि उन्होंने भी आज उप मुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षामित्रों को दिए जा रहे 11 माह के मानदेय को बढ़ाकर 11 माह 29 दिन किए जाने की मांग को लेकर शिक्षामित्र संगठन का मांगपत्र सौंपा गया।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की मुहर: यूपी के 25 हजार अंशकालिक शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित, मिलेगा 17 हजार मानदेय

इस प्रतिनिधि मंडल में श्री अमरेन्द्र दुबे जी (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष), प्रदेश महामंत्री श्री यदुवीर सिंह जी तथा प्रदेश संगठन मंत्री श्री अनूप मिश्रा जी भी उपस्थित रहे। संगठन को उम्मीद है कि सरकार शिक्षामित्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post