बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए MPP (Marks Posting Personnel) की नियुक्ति-सूची जारी कर दी है। सभी चयनित MPP को अपना नियुक्ति-पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करना अनिवार्य है।
MPP को क्या करना है?
- मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक चलेगा।
- 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी।
- मूल्यांकन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही पाली में होगा।
- सह-परीक्षक द्वारा जाँची गई उत्तरपुस्तिकाओं के अंक को अवार्ड शीट व मार्क्स फॉयल में सही-सही भरना होगा।
- एक भी गलती पर कार्रवाई हो सकती है, इसलिए काम ध्यान से करना आवश्यक है।
- MPP को प्रति उत्तरपुस्तिका ₹3 पारिश्रमिक मिलेगा।
- मूल्यांकन केन्द्र पर एक दिन पहले, 26 फरवरी को योगदान (जॉइनिंग) देना अनिवार्य है।
- मोबाइल फोन ले जाना/उपयोग करना सख्त वर्जित है।
- बैंक अकाउंट डिटेल्स केन्द्र पर उपलब्ध कंप्यूटर में दर्ज करवाना अनिवार्य है।
नियुक्ति-पत्र कैसे डाउनलोड करें?
अपने जिले का MPP नियुक्ति-पत्र नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक से प्राप्त किया जा सकता है।
अपना MPP नियुक्ति-पत्र डाउनलोड करें
आप अपने जिले का MPP Letter नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं:
Download MPP Letter
Tags:
Bihar News