पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh) का गुरुवार को निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह, जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, को गुरुवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) (All India Institute of Medical Sciences) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्लिक करके देखें पूरी खबर...



डॉ. मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य कई सालों से नाजुक था। 2006 में हुई उनकी दूसरी बाईपास सर्जरी (bypass surgery) के बाद से वे कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ (breathing difficulties) और बेचैनी के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।


मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (जो अब पाकिस्तान में स्थित है) में हुआ था। वह भारतीय राजनीति में एक प्रमुख व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister of India) के रूप में देश की सेवा की। उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले वे एक आर्थशास्त्री (economist) और वित्त मंत्री (Finance Minister) के रूप में भी प्रसिद्ध थे।

उनके निधन पर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post