AAP नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, शराब घोटाले में 6 महीने बाद मिली जमानत

संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा
AAP leader Sanjay Singh released from Tihar jail: आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पूरे 6 महीने बाद जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। जेल के बाहर आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। जेल से निकलते ही संजय सिंह ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेल के तले टूटेंगे, सारे नेता छूटेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह जश्न का नहीं, संघर्ष का समय है।