आज पेश होगा उत्तर प्रदेश सरकार का बजट, चुनावी साल होने की वजह से मिल सकते हैं कई तोहफे । Utter Pradesh Budget 2024

5 February Utter Pradesh Budget: उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी दिन सोमवार को बजट पेश किया जाएगा। यह बजट सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया जाएगा। इस बजट से सरकार द्वारा कई नई घोषणाएं की जाएगी। चुनावी साल होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बजट से सरकार जनता को कई तोहफे देने की कोशिश करेगी। वहीं इस बजट से राज्य के संविदा कर्मियों को बहुत उम्मीद है। इस बजट से शिक्षामित्र, अनुदेशकों और अन्य संविदा कर्मी कुछ अच्छा होने की उम्मीद लगाएं है। देखने वाली बात होगी कि आज के बजट से जनता को क्या और कितना फायदा मिलता है। 11 बजे बजट का शुरूआत होगा जिसे आप यूट्यूब पर NS NOW सर्च करके देख सकते है। 

7.50 लाख करोड़ रुपए से ऊपर का हो सकता है बजट

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया जाने वाला बजट का आकार कुल 7.50 लाख करोड़ रुपए से ऊपर हो सकता है। पिछले साल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 6.90 लाख रुपए का बजट पेश किया था। वहीं कहा ये जा रहा है कि यह बजट योगी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक है जिसके मद्देनजर सरकार महिला, किसान और नौजवान जैसे मुद्दे पर विशेष फोकस कर सकती हैं इसलिए यह बजट 7.50 लाख करोड़ से ऊपर का हो सकता है।

5 फरवरी दिन सोमवार के बजट सत्र की पूरी अपडेट पाने के लिए NS NOW पर बनें रहें। आप यूट्यूब पर NS NOW सर्च करके बजट सत्र को लाइव तथा पल पल की जानकारी पा सकते हैं।


बजट सत्र के बाद क्या होगा?


5 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के बजट पेश करने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगा। वहीं 6 वा 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, फिर 8 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्यय पर एक साधारण चर्चा होगी। इस दौरान बजट प्रस्ताव पर मतदान भी होना है। इसके बाद 12 फरवरी को दोपहर 3 बजें उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2024 को सदन में पुन: स्थापना कर उसे परित कर दिया जाएगा।