जानें कब आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड, जानिए कहां से कर पाएंगे डाउनलोड । UP Police Constable Admit Card 2024 Download

UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश में कुल 60244 पदों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की जा रही है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी कर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तारिख की घोषणा की जा चुकी है। फ़रवरी माह में 17 वा 18 तारीख को भर्ती की परिक्षा आयोजित की जाएगी। 

कब और कहां से डाउनलोड करें पुलिस भर्ती का एडमिट कार्ड


परीक्षा की डेट आ जाने के बाद भर्ती के अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड के आ जाने से सेंटर वा अन्य जानकारी का पता चलेगा। एडमिट कार्ड को लेकर अभी तक कोई भी नोटिफिकेशन या आधिकारिक नोटिस नहीं आई है। मीडिया में एडमिट कार्ड को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रहीं हैं, वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परिक्षा से तीन या चार दिन पहले यानी 13 या 14 फरवरी के आस-पास एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है! उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड ने बेबसाइट जारी करते हुए कहा है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 
 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती सेंटर

कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थी अपने परिक्षा सेंटर को जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो यूपी पुलिस भर्ती की परिक्षा के लिए शुरुआत में 6500 एग्जाम सेंटर बनाने की योजना की जा रही थी। लेकिन परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण अब परिक्षा केन्द्रो और एग्जाम शिफ्ट को को बढ़ाया जा सकता है! यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 17 वा 18 फरवरी को होने वाली इस परिक्षा के लिए कमर कस चुका है, परिक्षा को सुचारू तरीके से संपन्न कराने हेतु तैयारी की जा चुकी हैं।