February 2024 Festival list: फरवरी के व्रत-त्योहारों की लिस्ट, जानिए कब है बसंत पंचमी?


{inAds}
2024 February Vrat and Festivals Holiday List: साल का दूसरा महिना फरवरी में त्योहारों की भरमार होती है, आज आप फरवरी 2024 के सभी व्रत और त्योहारों को जानेंगे, जिससे आप अपने फरवरी महिने की पूरी प्लानिंग और तैयारी कर सकते हैं

फ़रवरी पूरे महिने की व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट


6 - 2 - 2024 - एकादशी
7 - 2 - 2024 -प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 - 2 - 2024 - मासिक शिवरात्रि
9 - 2 - 2024 - माघ अमावस्या
13 - 2 - 2024 - कुम्भ संक्रांति
14 - 2 - 2024 - बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
20 - 2 - 2024 - जया एकादशी
21 - 2 - 2024 - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 - 2 - 2024 - माघ पूर्णिमा व्रत
28 - 2 - 2024 - संकष्टी चतुर्थी


दिन बुधवार बसंत पंचमी (14 फरवरी 2024) बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की विधि


बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है, 2024 में बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाया जाएगा, बसंत पंचमी को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। बसंत पंचमी का ये दिन बहुत ही पावन और शुभ माना जाता है, इसलिए बसंत पंचमी के दिन को मांगलिक कार्यों के लिए चुना जाता हैं और इसी दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है।

मां सरस्वती का ध्यान मंत्र

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा पूजिता सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा

मां सरस्वती की आरती

  • ॐ जय सरस्वती माता, 
  • मैया जय सरस्वती माता||
  • सद्‍गुण वैभव शालिनी, 
  • त्रिभुवन विख्याता||
  • ओम जय सरस्वती माता
  • ओम जय सरस्वती माता
  • चंद्रवदनि पद्मासिनी, 
  • ध्रुति मंगलकारी||
  • मैया ध्रुति मंगलकारी
  • सोहें शुभ हंस सवारी, 
  • अतुल तेज धारी
  • जय सरस्वती माता...
  • बाएं कर में वीणा, 
  • दाएं कर में माला
  • शीश मुकुट मणी सोहें, 
  • गल मोतियन माला 
  • जय सरस्वती माता...
  • देवी शरण जो आएं, 
  • उनका उद्धार किया।
  • पैठी मंथरा दासी, 
  • रावण संहार किया
  • जय सरस्वती माता...
  • विद्या ज्ञान प्रदायिनी, 
  • ज्ञान प्रकाश भरो।
  • मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥
  • जय सरस्वती माता...
  • धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो।
  • ज्ञानचक्षु दे माता, 
  • जग निस्तार करो ॥
  • जय सरस्वती माता...
  • माता सरस्वती जी की आरती जो कोई जन गावें।
  • हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें ॥ 
  • जय सरस्वती माता...
  • मैया जय सरस्वती माता, 
  • जय जय सरस्वती माता।
  • सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
  • जय सरस्वती माता...
  • ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता...