JSSC Vacancy: झारखंड में शिक्षकों के 26000 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता, आयु सीमा व आवेदन प्रक्रिया


Jharkhand Teacher Vacancy 2023 : शिक्षक की नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड में कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षक के पदों ( JSSC Teacher Vacancy ) पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 26000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों में सहायक अध्यापकों के साथ ही गैर पारा शिक्षक के पद भी शामिल है। नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 12 हजार 868 सहायक शिक्षक और 13 हजार 133 गैर पारा शिक्षकों के पद शामिल हैं। जिसमें कक्षा 1 से 5वीं तक के सहायक शिक्षकों के 5,469 पदों पर तथा कक्षा 6 से 8वीं तक के सहायक शिक्षकों के 7,399 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आइए जानते हैं कि झारखंड सरकार में निकली शिक्षक के पदों पर आवेदन लिए जरूरी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया क्या है।

JSSC Teacher Bharti: क्या है जरूरी योग्यता

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JSSC सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की हैं। कक्षा एक से पांचवीं तक के शिक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से 10+2 की डिग्री होना अनिवार्य है। वही कक्षा छठवीं से आठवीं तक के शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही B.Ed की डिग्री भी अनिवार्य है।

झारखण्ड शिक्षक भर्ती के लिए CTET पात्र नहीं

आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए झारखंड शिक्षक भर्ती परीक्षा ( JTET ) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयोग के द्वारा जारी नोटिफिकेशन में सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( CTET ) शामिल नहीं है। हालांकि एनसीटीई के नियमों में, केंद्रीय विद्यालयों, शासकीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए सीटीईटी मान्य है। इसलिए स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है कि सीटीईटी ( CTET ) उत्तीर्ण अभ्यर्थी JSSC शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे या नहीं।

झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा

झारखंड कर्मचारी आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में वर्गों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति (ST) और अनुसूचित जनजाति (SC) के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष, अधिकतम पिछड़ा वर्ग (EBC) एवं पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए आयु सीमा 42 वर्ष जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2023: यूपी में 12 वीं पास के लिए इन पदों निकली बंपर भर्ती

JSSC झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन के लिए जरूरी चरण यहां दिए गए हैं।

1. अभ्यर्थियों को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।

2. यहां होम पेज पर दिए गए JSSC Assistant Teacher Recruitment 2023 पर क्लिक करें।

3. यहां अपने पंजीकरण करें जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से आप का रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आ जाएगा।

4. जिसके बाद आवेदन फॉर्म भरे। ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म को पूरा भरें‌।

5. यहां मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।

6. फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

7. आपका आवेदन स्वीकार हो जाएगा।

8. फिर डाउनलोड बटन पर क्लिक कर अपना फॉर्म डाउनलोड कर लें।

झारखंड शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया

झारखंड सहायक शिक्षक भर्ती ( JSSC Teacher Vacancy 2023 ) के लिए चयन मुख्य परीक्षा द्वारा किया जाएगा। आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा में 300 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इस परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं किया गया है। परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत , एससी/एसटी एंव अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए 45 प्रतिशत अंक लाना होगा।