संस, टांडा: जालपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र रेनू दिवाकर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
ये भी पढ़ें: BLO और सुपरवाइजर के मानदेय में बढ़ोतरी, आदेश जारी
इस उपलब्धि पर रामपुर जिले के शिक्षकों और शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र भटनागर ने रेनू दिवाकर को कर्मठ, जागरूक और प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय शिक्षा समुदाय ने भी उन्हें बधाइयाँ दीं और इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ठेके पर रखे कर्मचारी नियमित कर्मियों के बराबर समानता का दावा नहीं कर सकते
रेनू दिवाकर ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
