
अभय सिंह ने बताया कि यह सूचना माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय से रात 8 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद वार्ता में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को सूचित कर दिया गया है कि वे किसी भी स्थिति में सुबह 10 बजे तक लखनऊ में उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें: इन शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश, TET पास करना होगा अनिवार्य
प्रतिनिधिमंडल में टेट और नॉन-टेट दोनों वर्गों के सदस्य शामिल किए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि संगठन केवल किसी एक वर्ग की नहीं बल्कि सभी शिक्षामित्रों की समस्याओं और मांगों को लेकर वार्ता कर रहा है। इससे उन आरोपों का भी जवाब मिलेगा कि संगठन सिर्फ टेट शिक्षामित्रों की बात करता है या निजी हितों के लिए मुलाकात करता है।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक, संदीप सिंह ने दी ये जानकारी
ये भी पढ़ें: स्कूल में दिखे आवारा कुत्ते तो नपेंगे प्रधानाध्यापक, शिक्षा विभाग की नई SOP जारी
उन्होंने कहा कि कल की बैठक शिक्षामित्रों के भविष्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। सभी शिक्षामित्रों को इस बैठक से बड़ी उम्मीदें हैं। अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह वार्ता सभी शिक्षामित्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और उज्ज्वल भविष्य लेकर आए।