टेट पास शिक्षामित्रों की छवि धूमिल करने का आरोप, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग; जानें पूरा मामला


लखनऊ: शिक्षक/ शिक्षामित्र उत्थान समिति की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से शिक्षामित्रों की पीड़ा और परिस्थितियों को सामने रखते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

अपने पोस्ट में गुड्डू सिंह ने लिखा कि समस्त शिक्षामित्रों की वेदना, पीड़ा और पारिवारिक हालात को देखते हुए उन्हें यह बात सार्वजनिक रूप से कहनी पड़ रही है कि 12 जनवरी 2026 को निदेशालय पर जनपद बस्ती के शिक्षामित्र अवधेश श्रीवास्तव और उसके कुछ साथियों द्वारा टेट पास शिक्षामित्रों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यक्ति और इससे जुड़े लोग लगातार सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ गलत टिप्पणियां करते हैं और शिक्षामित्रों को सरकार के विरुद्ध भड़काने जैसे कृत्य करते रहे हैं।

गुड्डू सिंह ने स्पष्ट किया कि वास्तविकता इसके विपरीत है। टेट पास शिक्षामित्रों का संगठन शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हमेशा सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करता रहा है और सरकार को पूरा सहयोग देता आया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महाकुंभ में सभी जिलों से टेट पास शिक्षामित्रों ने पहुंचकर निःशुल्क सेवा एवं सहायता का कार्य किया। इसके अलावा इको गार्डन में भीषण गर्मी के बीच 24 दिनों तक टेट पास शिक्षामित्रों ने अनुनय-विनय और प्रार्थना के माध्यम से अपनी मांगें शांतिपूर्ण तरीके से रखीं।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ठेके पर रखे कर्मचारी नियमित कर्मियों के बराबर समानता का दावा नहीं कर सकते

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पहले रिजवान अंसारी और अब अवधेश श्रीवास्तव जैसे कुछ लोग, किसी के इशारे पर काम करते हुए, टेट पास शिक्षामित्रों सहित समस्त शिक्षामित्रों की छवि को मुख्यमंत्री की नजर में खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूरे समुदाय की छवि प्रभावित हो रही है, जबकि अधिकांश शिक्षामित्र सरकार के प्रति सकारात्मक और सहयोगी रुख रखते हैं।

ये भी पढ़ें: BLO और सुपरवाइजर के मानदेय में बढ़ोतरी, आदेश जारी

गुड्डू सिंह ने मुख्यमंत्री से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि शेष शिक्षामित्रों का हित सुरक्षित रह सके। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ साक्ष्य के तौर पर कुछ स्क्रीनशॉट और तस्वीरें भी साझा की हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post