शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर: मानदेय और स्थानांतरण पर MLC चंद्र शर्मा का बड़ा बयान


लखनऊ। शिक्षामित्रों से जुड़े मुद्दों पर MLC श्री चंद्र शर्मा ने मीडिया के सामने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 5 सितंबर को घोषित मानदेय वृद्धि पर सरकार नीति बना रही है। इस बार ऐसी स्थायी व्यवस्था की जाएगी, जिससे महंगाई के अनुसार भविष्य में मानदेय स्वतः बढ़ता रहे।

स्थानांतरण को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला ठंडे बस्ते में नहीं है। सभी जिलों से शिक्षामित्रों की प्राथमिकताएं और आंकड़े मंगाए गए हैं। रिपोर्ट पूरी होते ही स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: शिक्षामित्रों को 12 महीने का मानदेय मिलने की संभावना पर क्या बोले वीरेंद्र सिंह छौंकर!

उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों सहित अन्य शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी गई है, जो शिक्षामित्र परिवारों के लिए बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें: CTET Exam: सीटेट परीक्षा एग्जाम सिटी जारी? कैसे चेक करें और जानिए पूरी सच्चाई

गोंडा में शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला के आवास पर MLC चंद्र शर्मा ने कही ये बात।

Post a Comment

Previous Post Next Post