Fact Check: CTET Exam City को लेकर आज सुबह से ही अभ्यर्थियों के बीच काफी हलचल देखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि CTET परीक्षा की एग्जाम सिटी और रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इसके लिए एक लिंक भी साझा किया जा रहा है।
एग्जाम सिटी जारी होने से अभ्यर्थियों को यह जानकारी मिलती है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में निर्धारित किया गया है। इसी वजह से बड़ी संख्या में उम्मीदवार उस वायरल मैसेज और लिंक पर भरोसा कर रहे हैं।
क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई?
आपको स्पष्ट रूप से बता दें कि यह मैसेज पूरी तरह फर्जी है।
अब तक CBSE / CTET की ओर से न तो एग्जाम सिटी जारी की गई है और न ही कोई रिजल्ट घोषित किया गया है। सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा भ्रामक है।
CTET से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी केवल ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत सूचना माध्यमों से ही जारी की जाती है। जैसे ही एग्जाम सिटी जारी होगी, उम्मीदवारों को समय रहते सही जानकारी दी जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
- किसी भी वायरल लिंक पर क्लिक न करें
- केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें
- गलत जानकारी फैलाने वाले मैसेज से सावधान रहें
👉 CTET से जुड़ी हर सही और सबसे तेज अपडेट पाने के लिए हमारा ऑफिशियल व्हाट्सऐप चैनल जरूर फॉलो करें।