मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक, संदीप सिंह ने दी ये जानकारी


लखनऊ: आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह ने सहभाग किया। बैठक के बाद संदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए सरकार के फैसलों को प्रदेश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

संदीप सिंह ने अपने पोस्ट में कहा कि सुदृढ़ सुशासन और विकास की तेज़ गति ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में लिए गए निर्णय आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण को और अधिक सशक्त करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए फैसले पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनकल्याण और प्रदेश की समग्र प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक साबित होंगे।

ये भी पढ़ें: इन शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश, TET पास करना होगा अनिवार्य

सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिलने, प्रशासनिक सुधार होने और आम जनता को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post