बरेली: बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परेवा कुईया में निपुण असेसमेंट के लिए पहुंचे डायट के डीएलएड (BTC) प्रशिक्षुओं पर शिक्षकों से रुपये मांगने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में टीम के सदस्य स्कूल को निपुण घोषित करने के बदले 5,000 से 10,000 रुपये तक मांगते और मोलभाव करते दिख रहे हैं।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशिक्षु सुमित और रोहित ने वीडियो को एडिटेड बताया और कहा कि रुपये मांगने का आरोप पूरी तरह गलत है। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों की संख्या कम थी और निपुण मानकों पर दबाव उल्टा उन पर बनाया गया।
डायट फरीदपुर की प्राचार्य दीप्ति वाष्र्णेय ने मामले की जांच कराने की बात कही है और कहा कि दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
