BLO और सुपरवाइजर के मानदेय में बढ़ोतरी, आदेश जारी


उन्नाव: जिला निर्वाचन अधिकारी, वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में नियुक्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के माह दिसम्बर 2025 के पारिश्रमिक भुगतान को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के 23 दिसम्बर 2025 के शासनादेशों के क्रम में बीएलओ और सुपरवाइजरों के भुगतान हेतु बजट आवंटित कर दिया गया है।
निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि 01 दिसम्बर से 07 दिसम्बर 2025 तक (7 दिन) पुराने शासनादेश के अनुसार भुगतान किया जाएगा, जबकि 08 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक (24 दिन) नए शासनादेश के अनुसार पारिश्रमिक देय होगा।

निर्धारित दरों के अनुसार बीएलओ को 01 से 07 दिसम्बर तक ₹113 तथा 08 से 31 दिसम्बर तक ₹774 का भुगतान किया जाएगा। वहीं बीएलओ सुपरवाइजरों को 01 से 07 दिसम्बर तक ₹226 और 08 से 31 दिसम्बर तक ₹1161 का पारिश्रमिक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: स्कूल में दिखे आवारा कुत्ते तो नपेंगे प्रधानाध्यापक, शिक्षा विभाग की नई SOP जारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बेनिफिशरी सूची तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय, उन्नाव को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि समय से भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

20260114-100208

Post a Comment

Previous Post Next Post