अनुदेशक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

IMG-20260114-WA0021

गोरखपुर: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनुदेशक संघ के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से गोरखपुर में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और अनुदेशकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने अनुदेशकों के हित में सकारात्मक पहल किए जाने की अपेक्षा जताई।

अनुदेशक संघ के इस प्रतिनिधिमंडल में
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह,
बस्ती जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय,
बस्ती के जिला पदाधिकारी सुशील सिंह एवं सुभाष,
तथा गोरखपुर से करुणेश भट्ट और सुनील कुमार शामिल रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। इस शिष्टाचार भेंट को अनुदेशक संघ के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post