अंबेडकरनगर: विधानसभा टांडा के ग्राम रसूलपुर मुबारकपुर में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत सुशीला देवी की बीएलओ ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया है।
ये भी पढ़ें: यूपी शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत, शिक्षा महानिदेशक ने जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश
यह चेक मृतका के पति गंगाराम के नाम जारी किया गया, जिसे टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने सुशीला देवी के आवास पर पहुंचकर सौंपा। इस अवसर पर विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है।
ये भी पढ़ें: CTET फरवरी 2026 परीक्षा तिथि और एग्जाम सिटी जारी, यहां से करें चेक
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एसआईआर कार्य के दौरान ड्यूटी के दबाव में कई बीएलओ की मौत हो चुकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की ओर से किसी भी मृतक कर्मचारी के परिवार को कोई ठोस सहायता नहीं दी गई।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे अंजू, रघुनाथ यादव, संदीप, काशीम अशरफ, श्याम नारायण यादव, अब्दुल माबूद सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
