लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अब राज्य में ड्राफ्ट मतदाता सूची 6 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में छूट जाएंगे, या जिनके नाम, पता, उम्र या अन्य विवरणों में सुधार की आवश्यकता है, वे 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे।
दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
Tags:
Election News
