उल्लास अभियान: शिक्षामित्र करेंगे 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों का सर्वे


बरेली: उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नगर क्षेत्र बरेली के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों के सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन के निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Shikshamitra News: 2026 शिक्षामित्रों के लिए खास! शासन–प्रशासन में हलचल हुई तेज़!

महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली के आदेशों के क्रम में यह सर्वे कार्य शिक्षामित्रों द्वारा घर-घर संपर्क स्थापित कर किया जाएगा। सर्वे के दौरान 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जाएगी जो अब तक साक्षर नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: BLO की मौत के 72 घंटे के अंदर पत्नी को मिली सरकारी नौकरी, विभाग ने इस श्रेणी में दी तैनाती

निर्देशों के अनुसार सर्वे कार्य को उल्लास सर्वे एप एवं एनआईएलपी सर्वे एप के माध्यम से किया जाना अनिवार्य होगा। संबंधित अधिकारियों ने सर्वे कार्य को समयबद्ध एवं गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नव भारत साक्षरता अभियान को सफल बनाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post