सिद्धार्थनगर: बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा सेवा आयोग के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रोन्नति प्रक्रिया मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत महाविद्यालय में कार्यरत डॉ. शक्ति जायसवाल को प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत किया गया।
डॉ. शक्ति जायसवाल की प्रोन्नति पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके शैक्षणिक अनुभव और योगदान से कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ होगी।
महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. शक्ति जायसवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags:
Siddharth Nagar
