परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2025 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुरादाबाद द्वारा इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत वे शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, जो CTET 2025 (नोटिस संख्या CBSE/CTET/FEB/2025/e73233, दिनांक 24.10.2025) में प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान किया जाएगा। हालांकि यह अनुमति कुछ आवश्यक शर्तों के साथ दी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित शिक्षक या शिक्षिका विद्यालय की अवधि में परीक्षा की तैयारी नहीं करेंगे। इसके साथ ही CTET 2025 की परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का विशेष अवकाश अनुमन्य नहीं होगा। यदि परीक्षा के कारण विद्यालय के शैक्षणिक या प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होता है, तो दी गई अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
देखें आदेश
