लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में 31 दिसंबर 2025 को शाम 6:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में वीसी/हाइब्रिड माध्यम से होगी।
यह बैठक अपर मुख्य सचिव के पत्र संख्या 151/एसीएस (बे०शि०/मा०शि०)/2025 दिनांक 20 दिसंबर 2025 के क्रम में बुलाई गई है, जिसमें विभाग से जुड़े कई ज्वलंत और लंबे समय से लंबित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में SIR की समय-सीमा बढ़ी, जाने कब होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
बैठक के प्रमुख एजेंडे:
- शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक विद्यालयों की स्थिति और उसके कारण
- विस्तारित नगर क्षेत्र के शिक्षकों के समायोजन का मुद्दा
- प्रभारी प्रधानाध्यापकों की वरिष्ठता से जुड़ा विषय
- पीएम श्री योजना के अंतर्गत SNA स्पर्श बिल जनरेशन एवं भुगतान की स्थिति
- City Hounded by Strays, Kids Pay Price मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की जा रही कार्यवाही
- पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मदवार व्यय की स्थिति
- अध्यापकों के चयन वेतनमान की स्वीकृति तथा यू-डायस पोर्टल पर टीचर, स्टूडेंट एवं स्कूल प्रोफाइल अपडेटेशन की स्थिति
- 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) से पूर्व विद्यालयों में रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई अभियान
इसे ट्राई करें - नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएँ, अपने नाम के साथ बनाएँ
निर्देश:
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। वीसी लिंक अलग से प्रेषित किया जाएगा।
